कोचिंग संचालक सोनू की हत्या में चौथा आरोपी गिरफ्तार
फलावदा। कोचिंग संचालक सोनू की हत्या के मामले में फरार चल रहे चौथे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस तीन आरोपियों नेहा, शुभम और उसके साथी दिलजीत को पहले ही जेल भेज चुकी है।
गांव सकौती निवासी कोचिंग सेंटर संचालक सोनू की तीन नवंबर को पिलौना के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। थाना प्रभारी शिव वीर सिंह भदोरिया ने बताया कि मृतक सोनू की पत्नी नेहा के गांव धंजू निवासी शुभम के साथ संबंध थे। नेहा ने सोनू को रास्ते से हटाने के लिए योजना बनाई थी। 3 नवंबर को शुभम ने साथी रोहित तथा दिलजीत के साथ मिलकर सोनू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस हत्यारोपी शुभम, दिलजीत तथा सोनू की पत्नी नेहा को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है। थाना प्रभारी ने बताया चौथा आरोपी रोहित खरे पुत्र विक्रम निवासी गांव धंजू थाना पल्लवपुरम फरार चल रहा था, जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। संवाद