फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्त की मदद के लिए आते हैं भगवान : विष्णु दत्त

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। बाबा मनोहर नाथ मंदिर में महामंडलेश्वर गुरु मां नीलिमानंद महाराज के सानिध्य में भक्त माल की कथा हुई। कथा व्यास पंडित विष्णु दत्त त्रिवेदी ने महाराष्ट्र की महान संत जनाबाई के जीवन चरित्र का मार्मिक वर्णन किया। कथा व्यास ने कहा कि भक्त की मदद के लिए भगवान जरूर आते हैं।

उन्होंने बताया कि भगवान विट्ठल (विष्णु) की संत जनाबाई अनन्य भक्त थीं। वे संत नामदेव के घर दासी के रूप में रहते हुए भी निरंतर भक्ति में लीन रहती थीं। भक्ति गीतों के माध्यम से उन्होंने भगवान की लीलाओं का सुंदर वर्णन किया। उनकी निष्काम भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान विट्ठल स्वयं उनके घर के कार्यों जैसे चक्की पीसना और कपड़े धोने में सहायता करने आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संत जनाबाई की इस अद्भुत भक्ति कथा को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में विघ्नेश शर्मा, विवेक वाजपेयी, रुद्रा चौहान, आचार्य सुनील त्रिवेदी, सुधा गोयल, नीरज वत्स, हरिशरण, अरुण, दीनानाथ और मुक्ता चौधरी रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें