फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गोतस्कर अकबर बंजारा की 2.80 करोड़ की संपत्ति जब्त, अरबों रुपये की संपत्ति चिह्नित

Sat, 19 Nov 2022 08:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

फलावदा पुलिस ने अकबर के पिता पीरू बंजारा और भाई समीम बंजारा की संपत्ति का रिकॉर्ड खंगाला। अकबर बंजारा की लिसाड़ी गेट स्थित शौकीन गार्डन में 2.80 करोड़ की संपत्ति शुक्रवार को पुलिस ने जब्त कर ली।
विज्ञापन
अकबर बंजारा का मकान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में उग्रवादियों के हमले में मारे गए गोतस्कर अकबर बंजारा की लिसाड़ी गेट स्थित शौकीन गार्डन में 2.80 करोड़ की संपत्ति शुक्रवार को पुलिस ने जब्त कर ली। इससे पहले पुलिस 62 करोड़ की संपत्ति जब्त कर चुकी है। बताया कि अकबर बंजारा की अभी अरबों रुपये की संपत्ति है, जिसे चिह्नित करने की प्रक्रिया पुलिस द्वारा जारी है।

विज्ञापन


फलावदा स्थित बंजारन मोहल्ला निवासी अकबर बंजारा और उसका भाई सलमान बंजारा 18 अप्रैल को असम के कोकराझार नदी के पास मारे गए थे। ये दोनों भाई असम पुलिस की कस्टडी में थे। दोनों भाइयों पर आरोप है कि वह समुद्र के रास्ते से गोमांस विदेशों तक पहुंचाते थे।

अकबर का पाकिस्तान से भी कनेक्शन था। फलावदा पुलिस ने अकबर के पिता पीरू बंजारा और भाई समीम बंजारा की संपत्ति का रिकॉर्ड खंगाला। बताया गया कि अकबर बंजारा ने कई अरब की संपत्ति अपने परिवार के लोगों के नाम की हुई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: निगम बोर्ड बैठक में मल्टीलेवल पार्किंग पर लगी मुहर, ट्रेड लाइसेंस प्रस्ताव रद्द, पार्षद ने किया हंगामा

विज्ञापन

अकबर के भाई समीम पर गैंगस्टर का मुकदमा फलावदा थाने में दर्ज है। जिसकी विवेचना बहसूमा थाने में चल रही है। शुक्रवार को बहसूमा थाना पुलिस ने समीम बंजारा के नाम वाली संपत्ति को ढूंढकर लिसाड़ी गेट के शौकीन गार्डन में सात प्लॉट, एक मकान, एक निर्माणाधीन मकान को जब्त कर लिया। यह संपत्ति 2.80 करोड़ रुपये कीमत की बताई गई है। गैंगस्टर के तहत जब्तीकरण की कार्रवाई के दौरान बहसूमा पुलिस के साथ इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट, तहसीलदार रामेश्वर दयाल और पुलिस फोर्स मौजूद रहा। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि गैंगस्टर के तहत कार्रवाई अभी जारी है।

अरबों रुपये की संपत्ति चिह्नित
अकबर बंजारा की बहसूमा, बिजनौर, लिसाड़ी गेट और फलावदा में 62 करोड़ की संपत्ति पहले ही जब्त हो चुकी है। पुलिस का दावा है कि बंजारा परिवार ने अवैध तरीके से धन अर्जित कर अरबों रुपये की संपत्ति खरीदी हुई है। पुलिस ने भी उसकी काफी संपत्ति को चिह्नित कर लिया है। जल्द ही संपत्ति जब्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें