फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नींद में सोए हैं अफसर: गांधी जी की प्रतिमा बदहाल, लाठी टूटी, चश्मा गायब और पैरों में कूड़े का ढेर

Fri, 30 Sep 2022 12:56 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

ऐसा लगता है कि नगर निगम के अधिकारी गहरी नींद में सोए हुए हैं। यहां गांधी जी की प्रतिमा बदहाल हो गई है। लाठी टूटी है और चश्मा गायब मिला। इसके अलावा पैरों में कूड़े का ढेर लगा हुआ है।
विज्ञापन
गांधी जी की प्रतिमा बदहाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में नगर निगम और जिला पंचायत के अधिकारियों की लापरवाही के कारण नौचंदी मैदान में लगी गांधी जी की प्रतिमा बदहाल हो गई है। राष्ट्रपिता की लाठी टूट गई है और चश्मा भी गायब हो गया है। परिसर में ही लोगों ने कूड़ा डाल दिया है। नगर निगम ने बच्चा पार्क पर गांधी जी का चित्र दीवार पर बनाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया है, लेकिन निगम के अधिकारियों का ध्यान नौचंदी मैदान की तरफ नहीं है। गांधी जयंती नजदीक है, इसके बावजूद प्रतिमा की रंगाई-पुताई तक नहीं कराई गई है। 

विज्ञापन


नगर निगम आजकल कबाड़ से जुगाड़ को लेकर चर्चा में है। इसी को लेकर निगम की ओर से गांधी जी का एक चित्र बच्चा पार्क स्थित दीवार पर उकेरा है। चित्र में गांधी जी चरखा चलाते दिखाई पड़ रहे हैं। 

इसके अलावा इसमें सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है, लेकिन नगर निगम के अधिकारी अपने इस संदेश पर शायद खुद ही अमल नहीं कर पा रहे हैं। नौचंदी मैदान में लगी गांधी जी की प्रतिमा का चश्मा भी टूट चुका है। जिस तरह से नगर निगम कबाड़ से जुगाड़ करने में लगा है, उसी तरह से यहां गांधी जी की प्रतिमा के डंडे के साथ भी जुगाड़ किया जा रहा है। 11 केवी की लाइन से आने वाला विद्युत तार डंडे से बांध दिया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गुमशुदा की तलाश: मेरठ में सपा विधायक रफीक अंसारी और महापौर सुनीता वर्मा के लापता होने के लगे पोस्टर

विज्ञापन

जिला पंचायत भी लापरवाह 
नौचंदी मैदान की जमीन जिला पंचायत के अधीन आती है। यहां नौचंदी मेले के आयोजन के दौरान टायल्स व अन्य रंगाई-पुताई के कार्य भी जिला पंचायत की ओर से कराए गए थे, लेकिन दो अक्तूबर को शायर जिला पंचायत के अधिकारी भी भूल चुके हैं। उनकी ओर से भी गांधी जी की प्रतिमा की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: Ankita Bhandari Murder:  मेरठ की बहू ने उजागर किए पुलकित के कारनामे- रिजॉर्ट में लड़कियों से होती थी दरिंदगी

कस्तूरबा गांधी विद्यालय में भी प्रतिमा का बुरा हाल  

बुढ़ाना गेट स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय के पास लगी गांधी जी की प्रतिमा का बुरा हाल है। यहां भी दो अक्तूबर को लेकर कोई तैयारी नहीं की गई है। न तो प्रतिमा की रंगाई-पुताई कराई गई है और न ही साफ-सफाई कराई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें