संदीप,,, बागपत बाईपास स्थित एमआईईटी कालेज में छात्राओं की पिटाई का वीडियों वायरल, 1दो छात्राओं
मेरठ। शिक्षण संस्थानों में मारपीट और अनुशासनहीनता के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बागपत बाईपास स्थित एक कॉलेज के पार्क का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्राओं के दो गुट एक-दूसरे के साथ बेरहमी से मारपीट करते नजर आ रहे हैं।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पार्क में बैठी एक छात्रा पर दो अन्य छात्राएं अचानक हमला कर देती हैं। हमलावर छात्राएं दूसरी छात्रा के बाल पकड़कर उसे जमीन पर गिरा देती हैं और लात-घूसों से बुरी तरह पीटती हैं। वहीं कुछ ही दूरी पर तीन अन्य छात्राएं मिलकर एक अन्य छात्रा की थप्पड़ों से पिटाई कर रही हैं। वहां मौजूद दर्जनों छात्र-छात्राएं मूकदर्शक बनकर इस पूरे घटनाक्रम को देख रहे हैं जबकि पीड़ित छात्राएं खुद को बचाने के लिए संघर्ष कर रही हैं। इससे पहले परतापुर बाईपास स्थित एक कॉलेज में बीबीए की परीक्षा देने पहुंची छात्रा की दूसरी छात्रा ने बेरहमी से बेल्ट से पिटाई की थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कॉलेज ने आरोपी छात्रा को निष्कासित कर दिया था।
कॉलेज प्रशासन बोला- एक महीने पुराना है वीडियो
कॉलेज प्रशासन का दावा है कि यह घटना एक माह पुरानी है। इस मारपीट में शामिल छात्राओं की पहचान अभी नहीं हो सकी है। कॉलेज के मीडिया हेड अजय चौधरी का कहना है कि वीडियो में दिख रही छात्राएं उनके संस्थान की हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। इस संबंध में न तो किसी पक्ष ने लिखित शिकायत दी है और न ही महिला प्रकोष्ठ में कोई मामला आया है। फिर भी संस्थान अपने स्तर पर मामले की जांच कराएगा। वीडियो करीब एक माह पुराना है। उस समय कॉलेज में छह से सात अलग-अलग महाविद्यालयों के परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
संदीप,,, बागपत बाईपास स्थित एमआईईटी कालेज में छात्राओं की पिटाई का वीडियों वायरल, 1दो छात्राओं