फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्याओं को आत्मनिर्भर बनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। मेरठ सेवा समाज के तत्वावधान में सोमवार को रूरल गर्ल्स डिग्री कॉलेेज में साक्षरता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। जिसमें 11 गांव की 150 किशोरियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

ग्रामीण किशोरियों ने स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद किशोरियों ने नाटक, कविता, लोकनृत्य, देशभक्ति गीत आदि प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सविता मलिक ने किशोरियों को किशोरी सम्मान दिवस एवं साक्षरता दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी बेटियों को शिक्षा से वंचित न रखे। उन्हें उनकी शिक्षा एवं स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। कन्या भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा, लिंग भेद, कुपोषण से बचाने का प्रयास करें। संतुलित आहार, अच्छी शिक्षा, अच्छा व्यवहार एवं खेलकूद प्रशिक्षण तथा अन्य साधनों से जोड़कर बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए अभिभावक उन्हें आत्मनिर्भर बनाएं। यहां नेहा, पायल, पारुल, कविता, रजनी, नर्गेश, अरुणा, महादेव सिंह, आरेंद्र, जगपाल सिंह, बाल ज्योति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें