सुनील कैथवास.....एस डी सदर इंटर कॉलेज मैं आयोजित गर्ल्स एंड बॉयस हॉकी मैच में एस डी सदर इंटर कॉ
मेरठ। एसडी सदर में चल रही हॉकी प्रतियोगिता में बुधवार को बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों के बीच मैत्री मैच खेला गया। एनएएस काॅलेज हॉकी मैदान की लड़कियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और एसडी सदर के लड़कों की टीम को मैच के अंतिम समय तक कोई गोल नहीं करने दिया। अंत में दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया।
मैच की शुरुआत में एसडी सदर की ओर से सीनियर वर्ग के बच्चों को मैदान में उतार दिया गया, जिसका यहां पहुंचे अतिथियों ने विरोध जताया और कम उम्र के बच्चों को मैदान पर उतारने को कहा। इसके बाद मैच को फिर से शुरू कराया गया। हाफ समय तक दोनों टीमें 0-0 पर खेल रही थी। मध्यांतर के बाद एनएएस एकेडमी की बालिका टीम की ओर से काजल, शिवानी, तनु सिंह व एसडी सदर बालक टीम की तरफ से फॉरवर्ड खिलाड़ियों में राघव, कृष्णा, वंश गिरी ने एक दूसरे छोर में ताबड़तोड़ गोल करने की ताकत लगाई, लेकिन अंत समय तक कोई भी गोल नहीं कर सका। मैच समाप्त होने के बाद दोनों टीमों को 10-10 मिनट का समय और दिया गया, लेकिन कोई गोल नहीं कर सका। जिसके बाद दोनों टीम को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया। इसके बाद अंडर-17 में यंग्स टीम व विजन एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें विजन की टीम ने 1-0 से जीत प्राप्त की। इस दौरान कपिल अग्रवाल, प्रधानाचार्य आदित्य प्रकाश सक्सेना, हॉकी संघ के सचिव प्रदीप चिनोटी, हॉकी प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह, रजनीश कौशल आदि रहे। संवाद