फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबथुवा गांव में 1 जून को पहुंचेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

विज्ञापन
सरधना। गांव दबथुवा में किसान सम्मेलन को लेकर बैठक में जानकारी देते सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान। 
विज्ञापन
सरधना। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत 1 जून को गांव दबथुवा में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान व देश के वैज्ञानिक किसानों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर), राज्य स्तरीय विभाग और कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन विभाग के अधिकारी तथा नवोन्मेषी किसान शामिल होंगे।
विज्ञापन

बुधवार को गांव दबथुवा में आयोजित बैठक में रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने भारत सरकार के विकसित कृषि संकल्प अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली बार सरकार किसानों से सीधे जुड़ने की बड़ी पहल कर रही है। उन्होंने कहा कि देशव्यापी अभियान में करीब 1.5 करोड़ किसान सीधे जुड़ेंगे। 1 जून को दबथुवा स्थित इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में किसानों व वैज्ञानिक टीमों के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान संवाद करेंगे।
रालोद नेता सुनील रोहटा ने बताया कि किसानों से फीडबैक प्राप्त कर उनके द्वारा किए गए नवाचार के बारे में वैज्ञानिक जानकारी प्राप्त कर अनुसंधान की दिशा का निर्धारण किया जा सकेगा। बै
विज्ञापन

इस दौरान वैज्ञानिकों की टीम गांवों में जाकर किसानों से संवाद करेगी। अभियान का लक्ष्य विभिन्न राज्यों में लगभग डेढ़ करोड़ किसानों तक प्रत्यक्ष रूप से पहुंचना व सीधे संवाद करना है। इस दौरान डॉ. पीके सिंह, डॉ. सुनील कुमार, नीलेश चौरसिया, मलूक प्रधान, अनिकेत त्यागी, सुधीर प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें