फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलीम को बचाने के लिए गिड़गिड़ाती रही प्रेमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
भूसा मंडी में युवक की हत्या का मामला
विज्ञापन

कमरे में बंद कर प्रेमी युगल की जमकर की थी पिटाई
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सलीम को बचाने के लिए उसकी प्रेमिका अपने भाई के सामने गिड़गिड़ाती रही, लेकिन वह नहीं माना। गोली मारने से पहले सलीम को खूब पीटा गया, जिसके बचाव में कई लाठी युवती को भी लगीं। जैसे-तैसे कर युवती ने सलीम को वहां से भगा दिया। सलीम को ज्यादा चोट लगने के चलते वह तेज नहीं भाग पाया और कुछ दूरी पर आरोपियों ने दौड़कर पकड़ लिया और सिर पर सटाकर गोली मार दी।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने सलीम के साथ अपनी बेटी को खूब पीटा। रात में 2:45 बजे सलीम युवती के पास पहुंचा था। तभी युवती का भाई मोहसिन आया और दोनों को कमरे में बंद कर लिया। दोनों को कमरे में बंद करके मोहसिन व उसके भाइयों ने पीटा। युवती ने अपने भाइयों से कहा कि सलीम को छोड़ दो, अगर मारना है तो मुझे मार दो। लेकिन परिजनों ने उसकी एक नहीं सुनी। युवती ने बताया कि दो साल से उनका प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन उसके भाई आपत्ति करते थे। मोहसिन सलीम से नफरत करता था और उसको मारने की धमकी भी दे चुका था।
विज्ञापन

पंचायत में दी थी मारने की धमकी
शुक्रवार को भी युवती और सलीम के प्रेम प्रसंग को लेकर भूसा मंडी में पंचायत हुई थी। मोहसिन ने साफ कहा था कि वह अपनी बहन की शादी सलीम से नहीं कर सकता। सलीम नहीं माना तो वह उसकी हत्या कर देगा। इस धमकी के बाद भी सलीम नहीं माना। युवती ने फोन किया तो वह रात में ही उनके घर पर पहुंच गया।
बहन से फोन करके सलीम को बुलवाया
सलीम के भाई बिलाल ने सदर बाजार थाने में आरोपी मोहसिन और उसके परिवार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। बिलाल ने आरोप लगाया है कि मोहसिन ने अपनी बहन के नंबर से सलीम को रात में फोन कराकर घर बुला लिया। पूरी प्लानिंग के साथ सलीम की हत्या की गई। घटना की जानकारी लगने पर युवा सेवा समिति अध्यक्ष बदर अली कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। शनिवार को शव सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी की तलाश
मुख्य आरोपी मोहसिन की तलाश में पुलिस लगी है। सलीम को उसकी प्रेमिका ने रात में अपने घर बुलाया था। आरोपियों ने सलीम के साथ युवती के साथ भी मारपीट की है। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। - प्रभाकर चौधरी, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें