यूपी के शामली में एक सप्ताह पूर्व मेडिकल स्टोर संचालक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने के मामले में पीड़िता ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की। जबकि, आरोपी के भाई ने पीड़िता पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए आठ लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया।
शामली के झिंझाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने एक सप्ताह पूर्व आरोप लगाया था कि तीतरो निवासी मेडिकल स्टोर संचालक नाजिम खान ने उसे दवा देने के बहाने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में उसने एफआईआर भी दर्ज करा दी। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी दुकान बंद कर फरार हो गया। सोमवार को पीड़िता एसएसपी कार्यालय पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की मांग की। उसने आरोप लगाया कि आरोपी के परिजन उस पर मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बना रहे हैं। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा।
पढ़ें : दरिंदों ने युवती के हाथ-पैर बांधकर किया सामूहिक बलात्कार
उधर, आरोपी के परिजन भी सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। आरोपी नाजिम खान के भाई आबिद खान ने आरोप लगाया कि पीड़ित महिला उन्हें ब्लैकमेल कर रही है। उनसे आठ लाख रुपये की मांग कर रही है। इसकी उनके पास रिकार्डिंग भी है। इसमें चार अन्य लोग भी शामिल हैं। उनका भाई पूरी तरह से बेकसूर है। उन्होंने एसएसपी को ज्ञापन देकर मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराने की मांग की है। एसएसपी ने मामले की जांच करा कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/