खरखौदा। कस्बे के डीएवी डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
डीएवी डिग्री कॉलेज में 14वेें वार्षिकोत्सव मकरंद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सोती शिवेंद्र चंद्र, विशिष्ठ अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथि निरूपमा त्यागी, कॉलेज सचिव डॉ. राजीव आत्रेय एवं कॉलेज प्राचार्य डॉ. मंजुला गुप्ता समेत सभी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस दौरान छात्रों ने श्रीगणेश, प्रेम रत्न धन पायो, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ नाटक, ओर रि चिरैया, ओम शांति ओम, स्वच्छ भारत मिशन सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। इनेक पश्चात वर्ष 2014, 2015, 2016 एवं 2017 में महाविद्यालय के समस्त विभागों के टॉपर बच्चों को पुरस्कृत किया गया। वहीं, विश्वविद्यालय में पूर्व वर्षों में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी अतिथियों ने पुरस्कृत किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने छात्रों को सत्य के पथ पर चलकर जीवन में शिक्षा के महत्व को समझाया। वहीं, भविष्य में विकसित भारत का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया। यहां दीपिका त्यागी प्रधानाचार्य स्वामी कल्याण देव इंटर कॉलेज, पूनम शर्मा प्रधानाचार्य सूर्या पब्लिक स्कूल समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।