फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से छेड़छाड़, आरोपी ने पुलिस कार्रवाई के डर से खाया जहर, मौत

Wed, 28 Feb 2018 08:00 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

बिजनौर में छेड़छाड़ के आरोपी युवक ने पुलिस कार्रवाई के डर से जहर खा लिया, इससे उसकी मौत हो गई। युवती के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की थी। उधर, युवक के घरवालों ने पुलिस को बिना बताए ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव की एक युवती मंगलवार रात को पास में ही स्थित अपने ताऊ के घर पर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में पहले से ही घात लगाए बैठे उसके गांव के ही युवक अभय कुमार उर्फ नानू ने उसे दबोच लिया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी युवक उससे मारपीट करने लगा। शोर सुनकर वहां पर लोग इकट्ठा हो गए तो वह युवती को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। युवती के परिजनों ने आरोपी का काफी दूर तक पीछा भी किया, लेकिन वह उनके हत्थे नहीं चढ़ा। 

पढ़ें : छात्रा से छेड़छाड़, दूसरे समुदाय के युवकों ने किया पथराव, सांप्रदायिक तनाव
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी ने स्वयं पर पुलिस कार्रवाई होने के डर के चलते जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे स्याऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन युवक के परिजन उसे बिजनौर में एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बिना बताए ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें