फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की डांट से क्षुब्ध छात्रा फ्लाईओवर से कूदी

विज्ञापन
विज्ञापन
मां की डांट से क्षुब्ध छात्रा फ्लाईओवर से कूदी
विज्ञापन

मोदीपुरम (मेरठ)। पढ़ाई न करने पर मां के डांटने से क्षुब्ध छात्रा ने रविवार शाम मोदीपुरम फ्लाईओवर से छलांग लगा दी। एक गाड़ी की छत से टकराने के बाद छात्रा सड़क पर गिर गई। पास में चेकिंग कर रही पुलिस ने अपनी गाड़ी से छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बताया कि छात्रा के पैर और जबड़े में फ्रैक्चर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पल्लवपुरम फेज दो में श्याम सिंह परिवार के साथ रहते हैं। श्याम सिंह डंपर का काम करते हैं। रविवार शाम उनकी बेटी मेघना कोचिंग सेंटर जाने की बात कहकर गई थी। मेघना कक्षा 11 की छात्रा है। वह कोचिंग न जाकर मोदीपुरम फ्लाईओवर पर पहुंच गई। कुछ देर बाद ही उसने फ्लाईओवर से छलांग लगा दी। नीचे एक कार की छत से टकराने के बाद वह सड़क पर जा गिरी। यह देख कार चालक भाग निकला।
विज्ञापन

वहीं, चेकिंग कर रही ट्रैफिक पुलिस छात्रा को लेकर तुरंत अस्पताल पहुंच गई। गंभीर हालत में छात्रा को आईसीयू में भर्ती कराया गया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। मोदीपुरम चौकी इंचार्ज विकास चौहान ने बताया कि गनीमत रही कि छात्रा कार पर गिरी, नहीं तो उसकी जान चली जाती। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि छात्रा 20 मिनट तक फ्लाईओवर पर इधर उधर घूमती रही। इंस्पेक्टर देवेश शर्मा ने बताया कि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने डांटने की बात बताई है।
विज्ञापन

----
सॉरी मम्मी-पापा गलती हो गई
घटना के बाद जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो छात्रा बोल रही थी। उसने कहा कि सॉरी मम्मी-पापा गलती हो गई। पुलिस के सामने छात्रा ने बस इतना ही कहा। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि मेघना को उसकी मां ने पढ़ाई न करने पर डांट दिया था। वह तभी से नाराज थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें