फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से होटल में दुष्कर्म, शोर मचाने पर भीड़ ने आरोपी को दबोचा

Wed, 28 Oct 2020 11:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में किठौर की युवती से एक युवक ने लालकुर्ती स्थित एक होटल में दुष्कर्म की वारदात की। आरोपी युवती को सोहराब डिपो के सामने छोड़कर भाग रहा था। युवती के शोर मचाने पर भीड़ ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी गुलफाम युवती को दो दिन पहले लाया था। शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। एसपी सिटी ने बताया कि युवती के अपहरण का केस किठौर थाने में दर्ज था। गुलफाम पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता को उसके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है। युवती के कोर्ट में बयान कराए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: मन्नू कबाड़ी के घर दबिश... अंदर का नजारा देख पुलिस अफसर भी हैरान, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन


वहीं इससे पहले परतापुर थाना क्षेत्र के गांव में सोमवार को एक युवक ने 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म की वारदात कर दी थी। बच्ची की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे थे। लेकिन आरोपी युवक बच्ची को छोड़कर फरार हो गया था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति अपनी 10 वर्षीय बच्ची को लेकर सोमवार रात परतापुर थाने पहुंचा। आरोप लगाया कि 20 अक्तूबर की देर शाम उसकी बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। उसका पड़ोसी युवक भूरा बच्ची को बहाने से अपने घर में ले गया और दुष्कर्म किया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें