फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: युवती से छेड़छाड़, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। कस्बा खरखौदा में युवती ने दूसरे समुदाय के युवक पर आए दिन छेड़छाड़ करने व मोबाइल पर अश्लील बातें करने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव की स्थिति बनी हुई है।
कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवती के अनुसार कस्बे में ही रहने वाला फिरोज सैफी आए दिन रास्ते में आते-जाते उस पर अश्लील टिप्पणी करता है तथा छेड़छाड़ करता है। 21 दिसंबर की भी सुबह 10 बजे आरोपी ने उसे रास्ते में रोक लिया और अश्लील बातें की। विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की तथा जातिसूचक शब्द कहे। आरोपी ने इस मामले में पुलिस कार्रवाई करने पर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता का आरोप है कि वह आए दिन मोबाइल पर अश्लील बातें करता है। उसके पास ऑडियो रिकॉर्डिंग भी है। पीड़िता ने थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बयान...
मामला संज्ञान में है। आरोपी के मकान पर कई बार दबिश दी जा चुकी है लेकिन वह अभी फरार चल रहा है। जल्द ही गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी। -प्रमोद कुमार सिंह, सीओ, किठौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें