फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: युवती से छेड़छाड़-मारपीट, जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी की एक काॅलोनी में घर लौट रही युवती से बाइक सवार एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर उनकी पिटाई करते हुए जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश की। युवती के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। युवती ने आरोपी के ब्रह्मपुरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

युवती ने बताया कि सोमवार शाम वह ब्रह्मपुरी चौराहे से पैदल लौट रही थी। इसी दौरान लक्ष्मी नारायण होटल के सामने हर्ष वर्मा निवासी इंद्रानगर बाइक से आया और छेड़छाड़ करने लगा। आरोप है विरोध करने पर हर्ष ने गाली गलौज करते हुए उसके बाल खींचे और थप्पड़ मार दिए। जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी बदनाम करने व जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। युवती ने थाना ब्रह्मपुरी पहुंचकर हर्ष के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी तो वह घर से फरार हो गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें