सरधना में स्कूल से बुलाकर छात्रा का अपहरण, बाद में बरामद
सरधना। थाना क्षेत्र के एक गांव से कक्षा नौ की छात्रा का स्कूल के बाहर से अपहरण करने का आरोप लगाया गया है। छात्रा स्कूल में पढ़ने गई थी। आरोपी ने उसे बाहर बुलाया और अपहरण कर फरार हो गया। थाने पहुंचे परिजनों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और जांच में जुट गई थी।
बृहस्पतिवार सुबह छात्रा स्कूल जाने के लिए घर से निकली। वह स्कूल पहुंच भी गई। आरोप है कि यहां एक रिश्तेदार युवक ने फोनकर उसे स्कूल से बाहर बुलाया। आरोेप है कि इसके बाद उसका अपहरण कर लिया गया। परिजनों को इस बात का पता चला तो वह थाने पहुंचे।
उन्होंने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने केस दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू की। थाना प्रभारी लक्ष्मण वर्मा का कहना है कि देर शाम छात्रा को पास से देर शाम बरामद कर लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है। उसके बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।