फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से परेशान युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बीमारी से परेशान युवती ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन

मेरठ। मोदीपुरम क्षेत्र के कंकरखेड़ा में शनिवार को एक युवती ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया।
कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के श्रद्धापुरी फेस दो निवासी 18 वर्षीय जिया चौधरी शुक्रवार देर रात परिजनों से बात करने के बाद अपने कमरे में गई थी। शनिवार सुबह देर तक भी वह कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजन उसे उठाने पहुंचे। दरवाजा न खुलने पर उन्हें शक हुआ। परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। युवती का शव पंखे से लटका देखकर परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस पहुंची। परिजनों ने बताया कि जिया लंबे समय से बीमार चल रही थी। इस कारण वह परेशान थी। उसका दिल्ली स्थित एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया। पुलिस पंचनामे की कार्रवाई कर लौट गई। पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें