फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: प्रेम-प्रसंग के विरोध में हत्या का प्रयास, जीजा-साले ने युवती को धारदार हथियार से काटा, हालत गंभीर

Tue, 18 Aug 2020 01:13 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • मेरठ में जीजा-साले ने युवती को ब्लेड से काटा, हालत गंभीर  
  • किठौर के खादर इलाके में ऑनर किलिंग की कोशिश
विज्ञापन
घायल मिली युवती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के किठौर थानाक्षेत्र के खादर इलाके में महमूदपुर गढ़ी के जंगल में गंगनहर के पास एक युवती को उसके भाई और जीजा ने जान से मारने का प्रयास किया। धारदार हथियार से युवती पर हमला किया गया। उसको गंगनहर में फेंकने की कोशिश की गई। चीख पुकार मचने पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। युवती को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार हापुड़ की रहने वाली एक युवती का एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवती अपनी बुआ के यहां परीक्षितगढ़ में रह रही थी। सोमवार को युवती का भाई और जीजा परीक्षितगढ़ में आए थे।

जीजा व साले युवती को बाइक पर हापुड़ जाने की बात कहकर ले गए थे। जीजा साले उक्त युवती की हत्या करना चाहते थे। किठौर थाना क्षेत्र के महमूदपुर गढ़ी के जंगल में उसे गंगनहर के पास ले गए।
विज्ञापन


आरोप है कि जीजा साले ने युवती के चेहरे पर ब्लेड से हमला कर दिया। युवती ने शोर मचा दिया था। जिस पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। जिस पर जीजा साले युवती को छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची किठौर पुलिस ने घायल युवती को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। युवती ने अपने भाई और जीजा के खिलाफ बयान दिए। उसी के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

सीओ किठौर देवेश सिंह के अनुसार युवती ने अपने बयान में अपने जीजा और भाई पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। युवती हापुड़ की रहने वाली है। जहां पर एक युवक से युवती का प्रेम प्रसंग चलना बताया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। 
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें