फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: दो पुलिसकर्मियों सहित नौ और कोरोना पॉजिटिव मिले, उपचाराधीन मामले 234

Tue, 18 Aug 2020 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
अफजलगढ़ में कोरोना पॉजिटिव को उपचार के लिए ले जाते स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नूरपुर थाने के दो पुलिसकर्मियों सहित जनपद के नौ और लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। नए मरीजों में नूरपुर ब्लॉक के चार, नजीबाबाद के दो, कोतवाली देहात, अफजलगढ़, अल्हैपुर का एक-एक मरीज शामिल है। इसके अलावा 730 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई।

विज्ञापन


सीएमओ डा. विजय कुमार यादव ने बताया कि सोमवार को नूरपुर थाने के 25 और 26 वर्षीय पुलिसकर्मी, गांव भोजावाला निवासी 29 वर्षीय युवक, नजीबाबाद के मोहल्ला वाहिद नगर का रहने वाला 53 साल का व्यक्ति, 52 वर्षीय महिला, गांव अहीरपुरा की 22 साल की युवती, धामपुर के मोहल्ला लोहियान निवासी 34 वर्षीय युवक, नूरपुर के मोहल्ला शहीद नगर का रहने वाला 32 साल का युवक, पुराना कालागढ़ निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति के सैंपल की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

इसके अलावा रैपिड एंटीजन किट से की गई जांच में 693 और लैब से आई 37 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। जिले में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1122 हो गई है। इनमें से अब तक 875 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं और 13 मरीजों ने कोरोना से दम तोड़ा है। वर्तमान में कुल सक्रिय उपचाराधीन केस 234 हैं।
विज्ञापन


एक व्यक्ति मिला कोरोना संक्रमित
रेहड़ के पीएचसी कासमपुर गढ़ी पर कोरोना की जांच के लिए 100 से अधिक लोगों के सैंपल लिए गए। एंटीजन किट से की गयी जांच में एक कोरोना संक्रमित पाया गया। उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

पीएचसी प्रभारी रजनीश कुमार ने बताया की सोमवार को पीएचसी कासमपुरगढ़ी पर कोविड 19 की जांच के लिए प्रवासी तथा लक्षणों के आधार पर 101 संदिग्धों के सैंपल लिए गए। जिसमें लैब टेस्ट से लिये गए 55 सैंपल जांच के लिए नोएडा भेजे गए जबकि एंटीजन रैपिड किट के माध्यम से लिए गये 46 सैंपलों में एक संदिग्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें