उद्घाटन अजय बंसल और पूजनकर्ता नीरज चावला व अनिल पाहवा रहे। दीप प्रज्ज्वलन जितेंद्र मणि शर्मा, प्रशांत जैन, संजय कुमार ने किया। इस दौरान पवन गर्ग, विजय गोयल बिज्जी, गणेश अग्रवाल, कमल नयन बिंदल, देवेंद्र गोयल, नीरज राठौर, अजय जैन, नितिन बालाजी, सुमित गोयल आदि मौजूद रहे।
श्रीराम ने किया अहिल्या का उद्धार
शहर रामलीला कमेटी के द्वारा जिमखाना मैदान में आयोजित रामलीला मंचन में अहिल्या उद्धार का प्रसंग दिखाया गया। श्रीजी कला मंच के कलाकारों ने दिखाया कि विश्वामित्र के साथ जाते हुए राम, लक्ष्मण मार्ग में शिला देखते हैं।
रामजी ने शिला पर पैर रखा तो अहिल्या जीवित हो गई। इस दौरान श्रीराम जन्म, बाल लीला, सीता जन्म, ऋषि विश्वामित्र आगमन, ताड़का वध और गंगा लीला का भी मंचन किया गया। मुख्य उद्घाटनकर्ता डॉ. ब्रजभूषण रहे। पूजनकर्ता विवेक शेखर रहे।
श्रीराम ने किया ताड़का का वध
जेलचुंगी और सूरजकुंड पर भी रामलीला मंचन किया गया। सूरजकुंड बाबा मनोहरनाथ मंदिर में श्री गणेश रामलीला मंडली द्वारा श्री रामलीला में विश्वामित्र जी द्वारा राजा दशरथ के दरबार में आना और राम लक्ष्मण को मांग कर अपने साथ लेके जाना आदि दृष्य दिखाए गए। आरती महामंडलेश्वर निलिमानंद जी महाराज ने की। मुख्य अतिथि केजी अग्रवाल रहे। इस दौरान मुकुल शर्मा, मनीष सैनी, विनय, हरीश मार्बल ने पूजन किया।