फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र आज से शुरू: पहले दिन बाजार में बरसेगा धन, मेरठ में 200 करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान

Sun, 15 Oct 2023 09:28 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

देश भर में नवरात्र आज से शुरू हो रहे हैं। रविवार को छुट्टी का दिन और नवरात्र एकसाथ होने से आभूषण से लेकर ऑटोमोबाइल बाजार में खूब रौनक देखने को मिलेगी। वहीं इस बार नवरात्र के पहले दिन दो सौ करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
नवरात्र
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को प्रॉपर्टी, ऑटोमोबाइल, आभूषण की बिक्री से बाजार में धनवर्षा होगी। व्यापारियों के अनुसार पहले दिन 200 करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान है। इसके लिए व्यापारियों ने भी पूरी तैयारी कर ली है। बाजारों और दुकानों को लाइटिंग से सजाया गया है। नवरात्र की पूर्व संध्या शनिवार को भी बाजारों में भी भीड़ लगनी शुरू हो गई। शनिवार होने के बाद भी ऑटोमोबाइल शोरूम पूरे दिन खुले रहे।

विज्ञापन

47 करोड़ से गुलजार होगा ऑटोमोबाइल बाजार
नवरात्र के पहले दिन ऑटोमोबाइल बाजार में 47 करोड़ के वाहनों की एडवांस बुकिंग हुई है। इसके साथ ही ऑन द स्पॉट खरीदारी भी की जाएगी। इस बार लोगों का रुझान वाहनों की खरीद के लिए किस्तों की बजाए एकमुश्त कैश पेमेंट पर है। रविवार को 550 कारों और 850 दोपहिया वाहनों की डिलीवरी होनी है। टाटा के डीलर वासु ऑटोमोबाइल के संचालक गौरव गुप्ता ने बताया कि शनिवार को भी शोरूम खोलकर रविवार को वाहनों की डिलीवरी देने की तैयारी की गई। मारूती के डीलर राधा गोविंद ऑटोमोबाइल के जीएम सेल्स जफर खान ने बताया कि मारूती की 200 से अधिक गाड़ियों की बुकिंग हुई है।

50 करोड़ से अधिक का सराफा बाजार में होगा कारोबार
नवरात्र के पहले दिन से ही आभूषणों की भी खरीदारी शुरू हो जाएगी। आगामी माह में होने वाले विवाह समारोह के लिए लोग आभूषण आदि की खरीदारी करेंगे। विवाह से पूर्व सगाई, रोकना आदि की रस्में भी शुरू हो जाएंगी। सराफ व्यापारी आकाश मांगलिक ने बताया कि सोने और हीरे में वेडिंग सीजन को देखते हुए कई नए डिजाइन बाजार में उतारे गए हैं। बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल अग्रवाल ने बताया कि नवरात्र के प्रथम दिन सराफा बाजार में 50 करोड़ से अधिक का कारोबार होगा।
विज्ञापन

शनिवार को दिनभर हुई पूजन सामग्री की खरीदारी
शहर के बाजारों में शनिवार को पूजन सामग्री की खरीदारी की गई। सुबह से देर रात बाजारों में भीड़ रही। पूजा के सामान की कीमतों में पिछले वर्ष के मुकाबले दस प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। बाजार में पान, कलश, इलायची, सुपारी, रोली, मोली, साबुत सुपारी, मिट्टी के पात्र , पंच रत्न, लाल कपड़ा, फल, फूल, माला, पंच मेवे, अखंड ज्योति के लिए दीपक आदि की खरीदारी की गई। सदर, शास्त्रीनगर, जागृति विहार, बुढ़ाना गेट, वेस्ट एंड रोड, शास्त्रीनगर, मोदीपुरम, गंगानगर सभी पूजन सामग्री की दुकानों पर भारी भीड़ रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें