फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज की मौत के बाद हंगामा-पथराव, एसडीएम घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीज की मौत के बाद हंगामा-पथराव, एसडीएम घायल
विज्ञापन

मोदीनगर। नगर के निवाड़ी रोड स्थित सिटी केयर अस्पताल में सोमवार को इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई। जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दिल्ली-मेरठ मार्ग पर शव रखकर हंगामा और पथराव किया। जिससे उपजिलाधिकारी आदित्य प्रजापति घायल हो गए। उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर भीड़ को शांत कराया।
मेरठ के परतापुर स्थित भूडबराल गांव निवासी विपिन की 14 वर्षीय पुत्री हिमांशी बुखार से पीड़ित थी। परिजनों ने सोमवार की दोपहर उसे नगर के निवाड़ी रोड स्थित सिटी केयर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। देर शाम हिमांशी की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने इलाज में लापरवाही बरती। किशोरी की हालत इतनी खराब नहीं थी, वह खुद चलकर इलाज कराने आई थी। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर हिमांशी की मौत को घंटो छुपाए रखने का आरोप लगाया । मौत की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई संतोषजनक जवाब न मिलने पर परिजन और ग्रामीण भड़क गए। विरोध में दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित राजचौपले पर शव रखकर जाम लगा दिया। उधर से गुजर रहे उपजिलाधिकारी आदित्य प्रजापति ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान गुस्साई भीड़ ने पथराव कर दिया। एक पत्थर एसडीएम के सिर को छूता हुआ पैर पर जा लगा। जिससे वो चोटिल हो गए। पथराव में उनकी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना के बाद सीओ सुनील कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सख्ती कर भीड़ को खदेड़ा। पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर शव सड़क से हटवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम = सोमवार देर शाम राजचौपले पर कुछ लोग शव रखकर मुख्य मार्ग पर हंगामा करते हुए जाम लगाने का प्रयास कर रहे थे। उन्हें समझाने का प्रयास किया तो पथराव कर दिया। जिससे मुझे चोट लग गई और गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें