फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद किसानों का बलिदान याद करेगा हिन्दुस्तान : गौरव टिकैत

विज्ञापन
किसान पंचायत में भाकियू प्रदेश अध्यक्ष गौरव टिकैत । - फोटो : GHAZIABAD City
विज्ञापन
शहीद किसानों का बलिदान याद करेगा हिन्दुस्तान : गौरव टिकैत
विज्ञापन

मुरादनगर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गौरव टिकैत ने कहा कि अगर सरकार ने प्लानिंग की है तो किसानों ने भी तीन वर्ष तक आंदोलन चलने की रणनीति तैयार कर ली है। एक दिन एक गांव से किसान आंदोलन चलेगा। विश्व का सबसे बड़ा आंदोलन भारत का किसान आंदोलन है।
विज्ञापन

भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष गौरव टिकैत बुधवार को जलालाबाद गांव में आयोजित किसान पंचायत को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कृषि कानून को रद्द कराने की मांग को लेकर तीन महीने से किसान आंदोलन कर रहे है। केंद्र सरकार है कि किसानों की बात मनाने को तैयार नहीं है। बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने हर वर्ष दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने का आश्वासन दिया था। युवाओं ने हर हर मोदी, घर घर मोदी का नारे लगाये थे। आज वहीं युवा केंद्र सरकार के विरोध में सड़कों पर उतरकर आंदोलन कर रहा है। गौरव टिकैत ने किसानों से कहा कि भाजपा या सरकार का कोई भी नेता गांव में आये तो उसे भगाना मत, उन्हें बैठाकर पूछना कि चार साल में गन्ने का रेट क्यों नहीं बढ़ा, बिजली के दाम क्यों बढ़े। इस दौरान भाकियू जिला महासचिव राम अवतार त्यागी, राजवीर सिंह, चंद्रपाल सिंह, अनिल कुमार, ओमवीर सिंह, इसरार अहमद, राकेश सिंह, मनोज, चरण सिंह, बिल्लू प्रधान, विकास चौधरी, मगन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें