फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल संचालक को लूटने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिल संचालक को लूटने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

मोदीनगर। 18 नवंबर को फ्लोर मिल संचालक सचिन त्यागी को लूटने वाले तीन बदमाशों को निवाड़ी पुलिस ने रविवार रात गिरफ्तार किया है। बदमाशों से लूटे गए तीन वाहन भी बरामद हुए हैं। एक बदमाश फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है।
विज्ञापन

कस्बा निवाड़ी निवासी व्यापारी सचिन त्यागी से 18 नवंबर को सालेनगर के पास हथियारबंद बदमाशों ने तमंचे के बल पर स्कूटी लूट ली थी। मैराजुद्दीन नाम के व्यक्ति से भी बदमाशों ने बाइक व नकदी लूटी थी। विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों पीड़ितों को पीटकर घायल कर दिया था। एसएचओ ओमप्रकाश आर्य ने बताया कि रविवार रात चेकिंग के दौरान तीन बदमाशों को पकड़ा गया। उनके पास से लूटी की स्कूटी व दो बाइक बरामद हुईं। थाना प्रभारी ने बताया कि बदमाशों ने अपने नाम नवनीत कुमार निवासी गांव अघैड़ा थाना परतापुर, विक्की वाल्मीकि निवासी गांव गैझा थाना परतापुर व और अतुल चौधरी गांव पंचगांव थाना जानी बताया है। तीनों जिला मेरठ के रहने वाले हैं। विक्की व नवनीत पर परतापुर, गाजियाबाद के विजयनगर समेत अन्य थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। फरार बदमाश सौरभ निवासी अघैड़ा थाना परतापुर जिला मेरठ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें