फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड से लाए दो बच्चे बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर के गांव खैराबाद में झारखंड से लाए दो बच्चे बरामद
विज्ञापन

बिजनौर। प्रशासन ने झारखंड राज्य से लाए गए दो और बच्चे हल्दौर थाना क्षेत्र के एक गांव से बरामद कर लिए हैं। इस प्रकार झारखंड से लाए गए एक छह बच्चों में से चार बरामद हो गए हैं। प्रशासन ने बच्चों को लाने वाले ठेकेदार का पता लगाने की कोशिश तेज कर दी है।
नहटौर थाना क्षेत्र के गांवों से चार दिन पहले झारखंड से लाए गए दो बच्चे मिले थे। बच्चों ने पूछताछ में बताया था कि जिस बोलेरो कार से उन्हें झारखंड से यहां लाया गया था उसमें छह बच्चे थे। डीएम ने बच्चों का पता लगाने के निर्देश दिया था। जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि नहटौर के गांव में मिले एक बच्चे ने एक फोन नंबर दिया था। उस नंबर को एसपी सिटी की निगरानी में सर्विलांस पर लगाया गया। नंबर हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव खैराबाद में लोकेट हुआ। जिस पर बाल संरक्षण अधिकारी रूबी गुप्ता ने हल्दौर पुलिस के साथ गांव खैराबाद में छापा मारकर दोनों बच्चों को बरामद कर लिया है। बताया कि बरामद एक बच्चा 11 वर्ष का है। वह कोने गांव जिला लातेहार का रहने वाला है, जबकि दूसरा बच्चा करीब 16 साल का है और गांव सैमपुर जिला चतरा का रहने वाला है। प्रथम दृष्ट्या पूछताछ में यह बात सामने आई है कि बच्चे बाल श्रम के लिए लाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे को लाने वाला का लगाया जा रहा पता
बिजनौर। जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि एक बच्चे को पहले भी बिजनौर लाया गया था। बच्चे से पूछताछ करके लाने वाले ठेकेदार का पता लगाया जा रहा है। बाकी दोनों बच्चों को भी तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें