फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने शहर में निकाला रूट मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

मुरादनगर। मोरटा गांव में सोमवार को एक युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस आत्महत्या का मामला बता रही है।
विज्ञापन

मोरटा गांव में अनिल कुमार परिवार के साथ रहते हैं। उनके बेटे कृष्ण(21) की हाल ही में शादी हुई थी। वह ट्रैक्टर चलाने के साथ प्राइवेट बारहवीं की पढ़ाई भी कर रहा था। परिजनों की मानें तो कृष्ण और उसकी पत्नी के बीच तनाव चला आ रहा था। सोमवार सुबह कृष्ण का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला, गले में साड़ी का फंदा लगा था। परिजनों ने बेटे के हत्या की आशंका जताई है। एसएचओ अमित कुमार का कहना है कि युवक ने घरेलू कलह में आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें