फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी के सामने 8 दुकानों के तोड़े ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस चौकी के सामने 8 दुकानों के तोड़े ताले
विज्ञापन

मुरादनगर। चोरों में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। मंगलवार रात दिल्ली-मेरठ हाईवे पर आईटीएस पुलिस चौकी के सामने चोरों ने आठ दुकानों के ताले तोड़े और 25 हजार रुपये व अन्य सामान साफ कर दिया। सीसीटीवी कैमरों में छह-सात चोर तस्वीर आ गई है लेकिन अंधेरा होने के कारण उनकी पहचान होना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

दुहाई गांव निवासी सुभाष त्यागी की हाईवे पर आईटीएस चौकी के सामने विशाल डीजे के नाम से दुकान है। सुभाष ने बताया कि मंगलवार रात दुकान का शटर उखाड़ कर चोरों ने पांच हजार रुपये निकाल लिए। चोरों ने असालतनगर गांव निवासी अमित चौधरी के मेडिकल स्टोर से चार हजार रुपये व सामान चोरी किया। सचिन त्यागी की दुकान से तीन हजार रुपये, इरफान की ऑटोमोबाइल शॉप से पांच हजार, गंगा विहार निवासी अजय ऑटोमोबाइल की दुकान से चार हजार, ग्लैमर ब्यूटी सैलून और पिंटू डिजिटल स्टूडियो के भी ताले तोड़े। पुलिस चौकी के सामने ही आठ दुकानों में चोरी हो गई लेकिन पुलिस को पता नहीं चला। साथ ही रात में पुलिस गश्त की पोल खुल गई। एसएचओ अमित कुमार का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें