फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मी की हार्ट अटैक से मौत, पुलिसकर्मियों में छाया शोक

Thu, 13 Aug 2020 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
सहारनपुर में कोर्ट रोड स्थित बैंक की सुरक्षा में लगे एक पुलिसकर्मी की बुधवार दोपहर अचानक हालत बिगड़ गई। उसे जिला चिकित्सालय लाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसकी हार्ट अटैक से मौत होना बताया गया है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल 57 वर्षीय निर्भय सिंह की कोर्ट रोड स्थित पीएनबी पर ड्यूटी लगी थी। बुधवार दोपहर अचानक उसकी हालत बिगड़ी तो साथी पुलिस कर्मचारी किशन ढाका सहित अन्य उसे लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

बाद में उसका पोस्टमार्टम कराया गया। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। पुलिस के मुताबिक निर्भय सिंह मूल रूप से बागपत के दोघट का निवासी था। उसकी मौत पर पुलिसकर्मियों ने शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें