मोदीनगर में एक कॉलोनी में एक दुकानदार ने सामान लेने आई बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता दुकान पर पॉपकॉर्न लेने आई थी, इसी दौरान दुकानदार ने मौका देखकर बच्ची के अंगों से छेड़छाड़ की। बालिका के भाई ने थाने में घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन
नगर की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति की 13 वर्षीय पुत्री रविवार शाम एक दुकान पर पॉपकॉर्न लेने के लिए गई थी। दुकानदार ने सामान देने के बाद बालिका को किसी बहाने से अंदर बुला लिया।
आरोप है कि दुकानदार ने अश्लीलता करते हुए उसके आंतरिक अंगों से छेड़छाड़ की। बालिका ने विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट भी की। मौका पाकर बालिका वहां से बच निकली और घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई।
परिजनों ने दुकानदार से घटना का विरोध जताया तो आरोपी ने उनके साथ अभद्रता और बदसलूकी करते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि बालिका के भाई की तहरीर पर आरोपी दुकानदार मोहित कुमार के खिलाफ पॉक्सो और छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।