फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: एयरटेल ने मेरठ समेत यूपी के 7 जिलों में शुरू की 5-जी सेवा, काम करेगा पुराना सिम

Tue, 17 Jan 2023 01:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ समेत यूपी के सात शहरों में 5जी सेवा शुरू हो गई है। यह आपके इंटरनेट को गति प्रदान करेगी और सबसे अच्छी आवाज की गुणवत्ता प्रदान करेगी। आगे पढ़ें आखिर मेरठ शहर में किन जगहों पर मिलेगी 5 जी सेवा।
विज्ञापन
5जी - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयरटेल ने शहर में आज विधिवत 5 जी सेवा की शुरुआत की है। तेज गति और सबसे अच्छी आवाज की गुणवत्ता प्रदान करेगा। यह सेवा पर्यावरण के लिए भी अनुकूल मानी जा रही है। कंपनी का दावा है कि रिडियेशन जैसा कोई खतरा नहीं है। सिम को बदलने की भी जरूरत नहीं होगी। मौजूदा 4 जी सिम में ही 5 जी इनबिल्ड है। 

विज्ञापन


एयरटेल ने प्रेसरिलीज जारी करते हुए बताया कि 5 जी सेवा से संबंधित सभी कार्य पूर्ण होने से मौजूदा प्लान पर ही 5 जी चलता रहेगा। सभी 5 जी एंड्रॉयड और एप्पल के 5 जी उपकरणों पर काम करता रहेगा। सेवा की शुरुआत मेरठ के साथ कानपुर, आगरा, गोरखपुर, गोरखपुर, प्रयागराज में अत्याधुनिक 5 जी सेवा शुरू की गई है। कंपनी अब देहात क्षेत्र में भी सेवा देने की तैयारी चरणबद्ध तरीके से कर रही है। 

यह भी पढ़ें:रणजी मुकाबला: क्रिकेटर शिवम मावी ने की किफायती गेंदबाजी, बोले- घरेलू क्रिकेट से खुले भारतीय टीम के द्वार
विज्ञापन


शहर में इन जगहों पर मिलेगी 5 जी सेवा
शहर में बागपत रोड, गांधी आश्रम, गंगानगर, इंद्रापुरम, जाग्रति विहार, माधवपुरम, मोदीपुरम, पल्लवपुरम, घंटाघर, शास्त्रीनगर, तेजगढ़ी चौक, बेगमबाग में 5 जी सेवा सोमवारसे मिलना आरंभ हो गई है। एयरटेल आने वाले समय में शहर के बाहरी स्थानों पर भी सेवा उपलब्ध कराने पर कार्य कर रहा है।
विज्ञापन


4 जी की गति के मुकाबले 20 गुना स्पीड
भारती एयरटेल उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के सीईओ सोवन मुखर्जी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पांच शहर में सेवा शुरू की है। इसमें मेरठ भी है। 4 जी की स्पीड के मुकाबले 5 जी में 20 से 30 गुना अधिक अल्ट्रा फास्ट नेटवर्क मिल रहा है। ग्राहकों को खेल, कई लोगों से बातचीत, फोटो और एचडी वीडियो बहुत तेजी से डाउनलोड होंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें