फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति विसर्जन करने आया 12वीं का छात्र नहर में बहा

विज्ञापन
विज्ञापन
मूर्ति विसर्जन करने आया 12वीं का छात्र नहर में बहा
विज्ञापन

मुरादनगर। परिवार के साथ गंगनहर में मूर्ति विसर्जन करने आया 12वीं का छात्र निखिल पानी के तेज बहाव में बह गया। छात्र को डूबता देख उसके चाचा के उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह भी डूबने लगे। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने चाचा को सकुशल बचा लिया।
सराय नजर अली कॉलोनी निवासी निखिल (17) परिवार के साथ गंगनहर में गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन करने आया था। वह परिवार के साथ गंगनहर चौकी के सामने बने घाट पर मूर्ति विसर्जन कर रहा था। मूर्ति विसर्जन के बाद निखिल अपने चाचा गौरांश के साथ नहाने लगा। नहाते समय वह पानी की तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व परिजन मंदिर के गोताखोरों की मदद से नहर में निखिल की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लड कंपनी की नहीं हुई तैनाती
शनि मंदिर के महंत मुकेश गोस्वामी ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने मूर्ति विसर्जन के दौरान इस बार घाट पर पीएसी की फ्लड कंपनी और एनडीआरएफ की कंपनी की तेनाती नहीं की है। जिसके कारण तीन दिन में दो युवक नहर में बह गये।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें