मैगी बना रही भाभी पर देवर ने खौलता हुआ पानी डाल दिया, जिससे महिला झुलस गई। महिला ने देवर पर छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि एक गांव निवासी महिला ने दी तहरीर में बताया कि दो दिन पूर्व वह बच्चों के लिए मैगी बना रही थी, चूल्हे पर पानी उबल रहा था। इसी बीच देवर आया और मैगी बनाने से मना करने लगा। महिला ने उसकी बात अनसुनी कर दी तो गुस्साए देवर ने खौलता पानी उस पर डाल दिया।