साइकिल से भोजपुर थाने पहुंचे एसएसपी
मोदीनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी. रविवार सुबह साइकिल से निरीक्षण के लिए भोजपुर थाने पहुंच गए। इस दौरान कप्तान ने मालखाना, हवालात, मैस तथा थाने का रिकॉर्ड चेक किया। कुछ खामियां और थाने पर गंदगी मिलने पर एसएसपी नाराजगी जताते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
एसएसपी मुनिराज जी. ट्रेक सूट में रविवार सुबह करीब 8.30 बजे भोजपुर थाने पहुंचे। करीब आधा घंटे थाने में कप्तान ने निरीक्षण किया। इस दौरान थाने के सीसीटीवी कैमरों की दिशा गलत मिलने पर वह नाराज हुए। उन्होंने मुकदमों में बंद वाहनों के ठीक से रखरखाव के निर्देश दिए। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि थाने आने वाले फरियादियों के साथ मधुर व्यवहार किया जाए और उनकी सुनवाई प्राथमिकता पर हो। इसके साथ क्षेत्र में नियमित भ्रमण तथा आम जनता के बीच समन्वय और युवाओं के साथ निरंतर संवाद करने पर भी जोर दिया।