फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी में मजदूरों को बंधक बनाकर डाका, विरोध पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फैक्टरी में मजदूरों को बंधक बनाकर डाका, विरोध पर पीटा
विज्ञापन

मोदीनगर। निवाड़ी के कस्बा पतला स्थित साफ्ट ड्रिंक फैक्टरी में बुधवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने मजदूरों को बंधक बनाकर डाका डाला। बेखौफ बदमाश तीन से चार घंटे तक फैक्टरी में उत्पात मचाते रहे। कुछ मजदूरों ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनकी पिटाई कर दी। एक मजदूर को गंभीर चोट आई है। बदमाश नकदी, चार मोबाइल तथा अन्य सामान लूट ले गए। इस दौरान शोर मचाने पर बदमाश काफी सामान छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट लूट की धारा में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साहिबाबाद स्थित राजेन्द्र नगर निवासी प्रकाश अग्रवाल की निवाड़ी के कस्बा पतला में औरेनोस फूड प्राइवेट लिमिटेड के नाम से साफ्ट ड्रिंक की फैक्टरी है। बताया गया कि करीब सप्ताहभर पूर्व आए आंधी तूफान के कारण फैक्टरी में काफी क्षति हुई थी। फैक्टरी की टीनशेड क्षतिग्रस्त हो गई थी तथा दीवार भी गिर गई थी। इसके बाद से प्लांट बंद कर फैक्टरी में मरम्मत का कार्य चल रहा था। बुधवार रात चार मजदूर लखीमपुर निवासी देवन्द्र, रंजीत और अनिल तथा एक अन्य के अलावा निवाड़ी निवासी वेल्डर जयराम भी फैक्टरी में ही था। आरोप है कि आधी रात बाद बदमाशों ने फैक्टरी पर धावा बोल दिया। छह हथियारबंद बदमाश फैक्टरी में दाखिल हुए और सभी मजदूरों को गनप्वाइंट पर ले लिया। मजदूरों ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की। देवेन्द्र साहस दिखाते हुए बदमाशों से भिड़ गया। इस दौरान बदमाशों ने किसी भारी वस्तु से उसके सिर पर प्रहार कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

मजदूरों ने दिखाया साहस, मचाया शोर
इसके बाद बदमाशों ने मजदूरों से करीब दो हजार की नकदी तथा उनके मोबाइल लूट लिए और उनके हाथ पैर बांधकर उन्हें कमरे में बंद कर दिया। बदमाश करीब तीन से चार घंटे फैक्टरी में रहे और वहां मशीनों पर लगी मोटर व अन्य कीमती सामान खोल लिये। इसी बीच मजदूरों ने एक दूसरे की रस्सी खोली व धीर से सड़क पर जाकर शोर मचाया। लोगों को आवाज सुनकर बदमाश घबरा गए और सामान वहीं छोड़कर भाग निकले। मजदूरों ने तत्काल घटना की सूचना फैक्टरी मालिक और पुलिस को दी। घायल मजदूर को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

एक माह पूर्व मजदूर की हुई थी हत्या
बताया जाता है कि घटनास्थल से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर एक माह पूर्व एक मजदूर का शव बरामद हुआ था। अज्ञात बदमाशों ने कोल्हू पर काम करने वाले मजदूर नेपाल की हत्या कर शव ईख में फेंक दिया था। क्षेत्र में लगातार वारदात होने से लोगाें में दहशत का माहौल बना हुआ है।
कोट =
तहरीर के अनुसार लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
- सुनील कुमार सिंह, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें