फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडरेज में हाईवे पर दो पक्षों में जमकर पथराव, पुलिस बनाती रही वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडरेज में हाईवे पर दो पक्षों में जमकर पथराव, पुलिस बनाती रही वीडियो
विज्ञापन

मुरादनगर। दिल्ली मेरठ हाईवे पर रेलवे रोड चौकी से महज सौ मीटर की दूरी पर रोडरेज में दो पक्षों बीच जमकर पथराव हुआ। इस घटना से हाईवे पर भगदड़ सी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची ने दोनों पक्षों में बीचबचाव न कराकर वीडियो घटना का वीडियो बनाया। पथराव में त्यागी समाज के अध्यक्ष भी घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

न्यू डिफेंस कॉलोनी निवासी त्यागी समाज के अध्यक्ष राजपाल त्यागी ने बताया कि वह नगर पालिका परिषद में गृहकर जमा करके कार से एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हाईवे पर एक पिकअप गाड़ी ने कार में साइड मार दी। इस पर कहासुनी हो गई। उनका आरोप है कि पिकअप गाड़ी चालक ने गाली-गलौच शुरू कर दी। बात बढ़ने के बाद दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। मौके पर भाजपा नेता भी पहुंच गए। उनका आरोप है कि अगर रेलवे रोड चौकी प्रभारी वीडियो न बनाकर दोनों पक्षों में बचाव कराते तो मामला न बढ़ता। आरोप है कि चौकी प्रभारी की लापरवाही के चलते मामला बढ़ गया। पथराव में राजपाल त्यागी, भूषण त्यागी, शुभम त्यागी घायल हो गए। भाजपा पूर्व महानगर मंत्री संजीव त्यागी का कहना है कि सूचना पर मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनका और सभासद सोनू त्यागी की भी गिरेबान पकड़ लिया। दूसरे पक्ष से नितिन कुमार निवासी गंगा विहार ने तहरीर दी है कि मेेरा भाई अनुज पिकअप गाड़ी लेकर आ रहा था, पिकअप कार से टकरा गई, जिमसें मारपीट में अनुज निवासी गंगा विहार व पंकज निवासी धेदा गांव घायल हो गए। एसओ सतीश कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें