फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने तीन घंटे तक एक्सप्रेस वे कराया टोल फ्री, दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू ने तीन घंटे तक एक्सप्रेसवे कराया टोल फ्री, दिया धरना
विज्ञापन

मुरादनगर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने सोमवार को दुहाई स्थित ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के टोल को तीन घंटे तक फ्री कराया। धरना देकर आरोप लगाया कि टोलकर्मी संगठन के लोगों के साथ अभद्रता करते हैं। वहीं टोल अधिकारी ने किसानों की बात एनएचएआई के अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में सोमवार सुबह करीब 11 बजे ट्रैक्टर-ट्राली व अन्य वाहनों में सवार होकर सैकड़ों की संख्या में किसान दुहाई स्थित ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे टोल पर पहुंचे। किसान टोल के पास ही धरने पर बैठ गए। किसानों ने टोल पर वसूली करने वाले व अभद्रता करने वाले कर्मियों के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद किसानों ने एक्सप्रेसवे टोल फ्री कराया। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने बताया कि काफी समय से शिकायत मिल रही थी कि टोल पर तैनात कर्मी संगठन के लोगों से अभद्रता करते हैं। भाकियू की टोपी, झंडा व कार्ड देखकर भी कर्मी टोल वसूली करते हैं। इस बात को लेकर कई बार विवाद हो चुका है। जिला प्रभारी जयकुमार मलिक का कहना है कि एक्सप्रेसवे पर भाकियू कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों से भी टोल वसूला जाता है। आरोप है कि टोलकर्मी संगठन के लोगों से अभद्रता करते हैं। किसानों ने दुहाई स्थित ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के टोल बूथ संख्या आर-2 पर धरना दिया। इसके बाद उन्होंने चारों तरफ टोल दोपहर करीब 2:30 बजे तक फ्री कराए रखे। टोल पर हंगामे की सूचना पर मुरादनगर एसओ सतीश कुमार मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझाने की कोशिश की, लेकिन किसान एनएचएआई के बड़े अधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़ गए। इसके बाद किसानों ने टोल प्रोजेक्ट मैनेजर विनय वर्मा को बुलाया। विनय वर्मा ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी बात वह अधिकारियों तक पहुंचा देंगे। इसके बाद किसान वापस गए। किसानों का कहना था कि स्थानीय लोगों व किसानों से भी टोल नहीं वसूला जाएगा। अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो दोबारा फिर टोल पर धरना दिया जाएगा। टोल प्रोजेक्ट मैनेजर विनय वर्मा का कहना है कि टोल बूथ पर तैनात कर्मी नियमानुसार टोल वसूलते हैं। भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा लगाया गया अभद्रता व बदसलूकी का आरोप निराधार है। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह, एनसीआर अध्यक्ष प्रवीन मलिक, जिला उपाध्यक्ष टीनू चौधरी दुहाई, जिला प्रभारी जयकुमार मलिक, राज बहादुर, छोटे चौधरी, ब्रहमपाल चौधरी, पवन चौधरी, भोपाल सिंह, भगत सिंह, धर्मेंद्र नेहरा, पिंटू चौधरी, सचिन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें