फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्मशान घाट हादसे में घायल पवन की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्मशान घाट हादसे में घायल पवन की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन

मुरादनगर। तीन माह पूर्व बंबा रोड स्थित श्मशान घाट के गलियारे की छत गिरने से पवन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मेरठ के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सोमवार को अस्पताल में उपचार के दौरान पवन की मौत हो गयी। मोदीनगर एसडीएम ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस व पीएसी बल तैनात किया था।
हादसे में उखलारसी निवासी पवन कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गये था। पहले उन्हें गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर किया था, तीन माह पवन का उपचार मेरठ के केएमसी अस्पताल में चल रहा था। सोमवार सुबह करीब 9 बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। मृतक के परिवार में उनके बुजुर्ग पिता सुरेंद्र पाल, पत्नी अंजू, बेटा कार्तिक(14) व विक्की (4) हैं। मृतक के परिजनों ने मुआवजे की मांग की। मोदीनगर एसडीएम आदित्य प्रजापति, तहसीलदार उमाकांत तिवारी, एसएचओ अमित कुमार ने मौके पर पहुंचकर सांत्वना दी। शाम करीब चार बजे पवन का शव उनके घर पहुंचा। करीब पांच बजे बंबा रोड स्थित श्मशान में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि जनवरी को बंबा रोड स्थित श्मशान घाट के गलियारे की छत गिरने से 24 लोगों की मौत हो गयी थी। जबकि हादसे में 18 से अधिक लोग घायल हो गये थे। हादसे की जांच एसआईटी की टीम कर रही है, मामले में पालिका की पूर्व अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान, पूर्व जेई चंद्रपाल सिंह, ठेकेदार अजय त्यागी, सुपरवाइजर आशीष समेत पांच लोग गिरफ्तार किया गया था। जिसमें पूर्व पालिका अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान को हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें