फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नेपाल में स्वर्ण पदक जीतने पर घनिष्ट का सम्मान

विज्ञापन
नेपाल से स्वर्ण पदक जीतकर लौटे खिलाडी घनिष्ट का सम्मान करते हुए। (स्त्रोत कालेज) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। कृषक इंटर काॅलेज के पावर लिफ्टर विश्व विजेता घनिष्ट चौहान को 73 यूपी बटालियन एनसीसी के उप कमान एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्नल आशीष मोहन अग्रवाल ने प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन


अध्यक्षता उप कमान अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्नल आशीष मोहन अग्रवाल व संचालन सूबेदार मेजर देवेंद्र कुमार ने किया। मुख्य अतिथि कृषक इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार रहे। कर्नल अग्रवाल ने कहा कि घनिष्ट एक उत्कृष्ट खिलाड़ी होने के साथ-साथ एक मेधावी छात्र व अनुशासित एनसीसी कैडेट भी है। इस कैडेट में ऊर्जा, योग्यता व अनुशासन का समावेश इसे सफलता के शिखर तक लेकर जाएगा, ऐसा मेरा विश्वास है। हाल ही में नेपाल में आयोजित प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक के साथ विश्व विजेता का खिताब ले कर लौटे इस होनहार खिलाड़ी को सम्मानित कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। इस अवसर पर मोहित शर्मा, चंद्रप्रताप सिंह, जितेंद्र वर्मा एवं एनसीसी स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें