फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रथम रैंक आने पर कॉलेज स्टाफ को सम्मानित किया

विज्ञापन
प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ए एस इंटर कालेज में आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित काल
विज्ञापन
एएस इंटर काॅलेज को प्रदेश में प्रथम रैंक मिलने पर सम्मान समारोह का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों की रैंक में प्रदेश स्तर पर एएस इंटर काॅलेज के प्रथम आने पर विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता प्रबंध समिति अध्यक्ष अखिल कौशिक ने की।
मुख्य अतिथि अनुराग दुबलिश एवं विशिष्ट अतिथि कालेज प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी, उपाध्यक्ष नरेश कुमार रस्तोगी, सदस्य योगेंद्र रस्तोगी, अमित रस्तोगी बाल्ले, नितिन रस्तोगी, अमित रस्तोगी सोनू एवं प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह रहे। संचालन उप प्रबंधक शैवाल दुबलिश ने किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि संपूर्ण विद्यालय परिवार की एकता के कारण आज विद्यालय इस ऊंचाई को छू पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अनुराग दुबलिश ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया। कहा कि इस स्थान को बरकरार रखने के लिए पूरे विद्यालय परिवार को मेहनत करने की आवश्यकता है। 62 शिक्षक-शिक्षिकाओं, सात लिपिक एवं 17 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का सम्मानित किया गया।

प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ए एस इंटर कालेज में आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित काल

प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ए एस इंटर कालेज में आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित काल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें