फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पांच सीटों पर 42 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच सीटों पर 42 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला
विज्ञापन

-सहारनपुर में 10 में 8 मुस्लिम उम्मीदवार आजमा रहे अपनी किस्मत
सैयद यासिर रज़ा
मेरठ। प्रथम चरण के मतदान में सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और नगीना सीट पर कुल 42 उम्मीदवारों की किस्मत शुक्रवार को ईवीएम में कैद हो जाएगी। कैराना में सबसे अधिक 14 उम्मीदवार हैं। मुजफ्फरनगर और बिजनौर में 11-11 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सहारनपुर में 10 और नगीना में सबसे कम 6 प्रत्याशी हैं। खास बात यह है कि इन 42 उम्मीदवारों में मुस्लिम उम्मीदवारों की संख्या 15 है।
सहारनपुर में कुल 10 प्रत्याशी हैं। इनमें कांग्रेस और बसपा समेत आठ उम्मीदवार मुस्लिम हैं। यह उम्मीदवार कहीं न कहीं इंडिया गठबंधन के लिए सिरदर्द साबित हो सकते हैं। गैरमुस्लिम प्रत्याशियों में भाजपा के राघव लखनपाल के अलावा निर्दल उम्मीदवार राजकुमार चुनावी मैदान में हैं। कई मुस्लिम नेता सहारनपुर की नुमाइंदगी कर चुके हैं। इसमें तीन बार काजी रशीद मसूद, मंसूर अली और फजलुर्रहमान मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
विज्ञापन

2013 के दंगे का असर कहें या कुछ और। यह लगातार दूसरा मौका है जब मुजफ्फरनगर से एक भी मुस्लिम प्रत्याशी मैदान में नहीं है। हालांकि 2014 में 19 में से सात प्रत्याशी मुस्लिम थे। मुजफ्फरनगर में मुस्लिम आबादी अच्छी खासी है। यहां से कई मुस्लिम नेता सांसद बने। इसमें लताफत अली, सईद मुर्तजा, मुफ्ती मोहम्मद सईद, सईदुज्जमा और कादिर राना, मुनव्वर हसन जैसे कद्दावर सांसद का नाम शामिल हैं। इस सीट पर इस चुनाव में 11 प्रत्याशी मैदान में हैं।
कैराना में कुल 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें सपा की इकरा हसन के अलावा दो अन्य मुस्लिम उम्मीदवार भी हैं। बिजनौर में 11 प्रत्याशियों में चार मुस्लिम उम्मीदवार भी हैं। हालांकि इसमें से कोई भी प्रमुख दल से नहीं है। नगीना सीट सुरक्षित है। यहां मुस्लिम प्रत्याशी होने का सवाल ही नहीं उठता। सबसे कम 6 प्रत्याशी भी इसी सीट पर हैं। खास बात यह है कि इन छह प्रत्याशियों में से चार प्रत्याशियों को मुख्य मुकाबले में माना जा रहा है।
विज्ञापन

42 में पांच महिला उम्मीदवारों की किस्मत का भी होगा फैसला
इन सीटों पर कुल पांच महिला उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रही हैं। इसमें सहारनपुर और कैराना में दो-दो महिला और मुजफ्फरनगर में एक महिला प्रत्याशी मैदान में है। नगीना और बिजनौर में एक भी महिला प्रत्याशी नहीं है। प्रमुख दलों में केवल समाजवादी पार्टी की ओर से इकरा हसन ही मैदान में हैं। इकरा ही एक मात्र महिला उम्मीदवार भी हैं जो सीधे तौर पर लड़ाई में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें