फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मिलिट्री हॉस्पिटल में जेरियाट्रिक और पैलिएटिव केयर वार्ड शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलिट्री हॉस्पिटल मेरठ छावनी में शनिवार को बुजुर्गों के लिए जेरियाट्रिक और पैलिएटिव केयर वार्ड का शुभारंभ हुआ। यह वार्ड जीओसी मेजर जनरल सुमित राणा के विजन और कमांडेंट ब्रिगेडियर विक्रम पात्रा की पहल से शुरू हुआ। यह भारत सरकार की अटल वयो अभ्युदय योजना और राष्ट्रीय बुजुर्ग नीति के लक्ष्यों को समर्पित है।
विज्ञापन

मेजर जनरल सुमित राणा ने कहा कि यह वार्ड बुजुर्गों के लिए एक सुरक्षित आश्रय बनेगा। उन्होंने कमांडेंट ब्रिगेडियर विक्रम पात्रा के संकल्प और उत्साह की सराहना की। जीओसी ने स्वयं इस वार्ड के निर्माण कार्यों का कई बार निरीक्षण किया था। इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित करने पर जोर रहा। मेजर जनरल सुमित राणा ने इसे सहयोगी स्टेशन संपत्ति घोषित किया। उन्होंने कहा कि यह पहल पूरे सैन्य क्षेत्र के लिए एक मिसाल है। सब एरिया मुख्यालय ने इस नेक कार्य के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के दौरान एक विशेष पैनल चर्चा आयोजित हुई। इसमें एयर कमोडोर टीवीएसजीवीके तिलक और कई डॉक्टरों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने बताया कि ऐसे वार्डों से बुजुर्गों के जीवन स्तर में 30 फीसदी सुधार होता है। कर्नल बीना विजयाकुमार और लेफ्टिनेंट कर्नल शिजी के नेतृत्व में उन्नत प्रशिक्षण सत्र आयोजित हुआ। इसमें 100 से अधिक नर्सों ने इंटरनेट के माध्यम से जुड़कर उन्नत तकनीकें सीखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें