फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: मेरठ में निर्वाचन अधिकारी के पिता ने की आत्महत्या, ड्यूटी से दी गई छुट्टी

Thu, 11 Apr 2019 10:21 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
लाइन में खड़े मतदाता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ शहर के बूथ नम्बर 50 सर छोटूराम में प्रथम निर्वाचन अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार के पिता ने किसी कारण से आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही उच्च अधिकारियों ने निर्वाचन अधिकारी को रिलीव कर दिया। 
विज्ञापन


जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं लगाया जा सका है। पुलिस जांच में जुटी है। 

प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में आठ संसदीय सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हो चुका है। सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ मतदान केंद्रों की ओर बढ़ना शुरू हो गई। इसी बीच बूथ नम्बर 50 निर्वाचन अधिकारी के पिता की मौत से बूथ संख्या पर चंद मिनट के लिए अफरा तफरी मच गई। 
विज्ञापन


वहीं मेरठ में ब्रहम्पुरी थानाक्षेत्र में मेट्रो प्लाजा पर भगदड़ में कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। 

उधर बिजनौर के स्योहारा अज्ञात वाहन की चपेट में आने से लेखपाल की मौत हो गयी। बुधवार देर रात स्योहारा नूरपुर मार्ग ग्राम सदाफल के मोड़ की पर यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार मृतक 
रोहताश सिंह निवासी प्रतापनगर धामपुर हैं। वह धामपुर तहसील अफ़ज़लगढ़ में लेखपाल की पोस्ट पर तैनात थे। पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम के बाद लेखपाल के शव को परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें