फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को चकमा देकर 25 हजारी सिपाही का सरेंडर

Thu, 11 Apr 2019 03:43 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पुलिस को चकमा देकर 25 हजार का इनामी सिपाही अदालत में गुपचुप तरीके से सरेंडर हो गया हैं। कोर्ट ने आरोपी सिपाही को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने सिपाही को रिमांड पर लेने की अर्जी डाली है। वहीं, गिरफ्तार तीन वाहन माफियाओं को भी बुधवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सोतीगंज पुलिस चौकी में चोरी की बुलेट का चेसिस नंबर बदलवाने वाले के मामले में बागपत जिले में तैनात सिपाही प्रदीप कुमार मेरठ पुलिस से चार कदम आगे निकला। इस मामले में नामजद वाहन माफिया अय्या, सोनू उर्फ सोनी और रोहित खान को मंगलवार गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस तीनों माफियाओं को कोर्ट में पेश करती कि 25 हजारी सिपाही प्रदीप कुमार कोर्ट में पहुंच गया। जबकि पुलिस आरोपी सिपाही की तलाश में दबिश देने का दावा कर रही थी। आरोपी प्रदीप ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया, इसका पता लगने पर पुलिस कोर्ट पहुंच गई।
पुलिस पर नहीं था यकीन
पुलिस के मुताबिक आरोपी सिपाही ने बताया कि बुलेट चोरी के चेसिस नंबर बदलने के मामले में एसएसपी ने 25 हजार का इनाम कर दिया। पुलिस पर उसे यकीन नहीं था। वह डर गया था इसलिए उसने कोर्ट में सरेंडर किया है। बुलेट चोरी की न होना बताया है। यह बुलेट उसने कहां से ली, इस पर सिपाही खामोश रहा। एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता ने बताया कि रिमांड पर लेकर सिपाही से पूछताछ की जाएगी। बुलेट कहां से चोरी की है या नहीं। इसकी जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस के टारगेट पर कई कबाड़ी
पुलिस चौकी में बुलेट का चेसिस नंबर बदलने के मामले में सोतीगंज के कई कबाड़ी पुलिस की जांच में है। सोतीगंज के कौन कौन कबाड़ी गैर कानूनी काम करते है, पुलिस उनको नोटिस देने की तैयारी में लगी। पुलिस का कहना कि सोतीगंज के कई कबाड़ी टारगेट पर हैं। चौकी में कबाड़ियों ने कैसे कब्जा कर लिया है, इसकी गहनता से जांच कराई जा रही है।
मजबूत कार्रवाई करेंगे
पुलिस के दबाव के चलते सिपाही प्रदीप ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उसको रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। सोतीगंज के कबाड़ियों पर मजबूत कार्रवाई की जाएगी। -अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें