फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ पहुंचे उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक, नौचंदी-संगम को लेकर कही ये बात, कुंभ की तैयारियां तेज

Fri, 20 Nov 2020 12:53 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ पहुंचे उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने सिटी स्टेशन का निरीक्षण किया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता में हरिद्वार में होने वाला कुंभ है। उसी को देखते हुए दिल्ली से हरिद्वार तक का निरीक्षण कर रहे हैं। वर्ष 2021 में जनवरी में शुरू होने वाले कुंभ की तैयारियों के लिए प्रमुख स्टेशनों का निरीक्षण करेंगे।

विज्ञापन


वहीं, नौचंदी, संगम के संचालन के सवाल पर महाप्रबंधक ने कहा कि दोबारा से रेलवे बोर्ड से वार्ता कर इन ट्रेनों को चलाने का प्रयास करेंगे। उनका कहना था कि इन ट्रेनों का ट्रैफिक सर्वे कराएंगे। लेकिन परिवहन विभाग द्वारा अतिरिक्त बसों को लगाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बात पर ध्यान दिया जाएगा। इससे पहले उन्होंने सिटी स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया। अधिकारियों से सिटी स्टेशन पर पार्किंग की जानकारी ली। 

यह भी पढ़ें: दरोगा यूनुस खान सहित सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, खौफनाक थी वारदात, जानें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दैनिक यात्रियों के लिए ट्रेन चलाये जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए एहतियात बरती जा रही है। हालांकि, जल्द ही दैनिक यात्रियों के लिए ट्रेन चलाने पर विचार किया जाएगा। इस निरीक्षण में उनके साथ दिल्ली डिवीजन डीआरएम सुखमल चंद जैन, सिटी स्टेशन अधीक्षक आरपी सिंह आदि मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें