फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जनरल मैनेजर ने महिला कर्मचारी के केबिन में घुसकर की दुष्कर्म की कोशिश

Sat, 04 May 2019 04:18 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में एक कार शोरूम के जनरल मैनेजर ने महिला कर्मचारी से तरक्की दिलाने के नाम पर दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़ित महिला ने नामजद रिपोर्ट कराई है।

विज्ञापन


बताया गया कि पीड़ित महिला करीब एक साल से शोरूम में डीआईसी के पद पर कार्यरत है। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि वह केबिन में अकेली थी। तभी जनरल मैनेजर पंकज विश्नोई केबिन में पहुंचा। नौकरी में तरक्की का झांसा देते हुए वह अश्लील हरकत करने लगा। महिला के शोर मचाने पर अन्य कर्मचारी अमित व राहुल केबिन में पहुंच गए। यह देखकर जीएम पीड़िता को नौकरी से निकलवाने और जान से मारने की धमकी देकर चला गया। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर परतापुर तपेश्वर सागर का कहना है कि जीएम की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें