फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जीसीए ने दधीचि की टीम को दो विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दधीचि क्रिकेट एकेडमी में चल रहे दूसरे अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को पहला मैच दधीचि क्रिकेट एकेडमी और जीसीए क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। इसमें जीसीए ने दो विकेट से जीत प्राप्त की।
विज्ञापन

जीसीए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दधीचि की पूरी टीम 22 ओवर में 122 रन पर सिमट गई। इसमें आरव ने सर्वाधिक 33 रन बनाए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीसीए की टीम ने 17 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाकर मैच जीत लिया। जीसीए के आरव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट लिए और 14 रन बनाए। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, दधीचि की ओर से रुद्राक्ष ने भी 4 विकेट हासिल किए। मैच के समय दधीचि के निदेशक जितेंद्र,कोच सत्यम और जीसीए के कोच दीपक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें