गेम सिटी एरेना में मैच के दौरान गेंदबाजी करता खिलाड़ीफोटो स्त्रोत एकेडमी
किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को जीसीए क्रिकेट एकेडमी ने जीसीए ग्रीन को 61 रन से हराया। विवान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जीसीए क्रिकेट एकेडमी ने 29.3 ओवर में 225 रन बनाए। टीम की ओर से विवान मसंद ने 57 गेंद में 84 रन की शानदार पारी खेली। उनके साथ जुनैद ने भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंद में 49 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। जीसीए ग्रीन की ओर से गेंदबाजी में अल्ताफ ने 3 विकेट और मुबीन ने दो विकेट लिए। वंश नागर, मयंक और साफी ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीसीए ग्रीन की टीम 30 ओवर में 4 विकेट खोकर मात्र 164 रन ही बना सकी। टीम की ओर से वंश नागर ने 47, उत्सव ने 40 रन का योगदान दिया लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। जीसीए क्रिकेट एकेडमी की ओर से अविनायक ने 2, दीपांशु और जुनैद ने एक-एक विकेट लिया। इस मौके पर गेम सिटी एरेना के महाप्रबंधक नलिन अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।