फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद सैनिकों को यज्ञ में आहुति देकर श्रद्धांजलि अर्पित की

विज्ञापन
शहीद हुए सैनिकों के लिए यज्ञ में आहुति देते कस्बे के लोग। - फोटो : LAWARD
विज्ञापन
दौराला। चीनी सैनिकों से संघर्ष में शहीद हुए भारतीय सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए सोमवार को कस्बे में यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने आहुति देकर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

समाजसेेवी पुरुषोत्तम उपाध्याय के नेतृत्व में दौराला कस्बे की लक्ष्मी प्लाजा में यज्ञ का आयोजन किया गया। पंडित गिरीश चंद्र व पंडित चंद्रकांत शास्त्री ने विधि विधान से यज्ञ को संपन्न कराया। यज्ञ का आयोजन चीन-भारत सीमा पर संघर्ष में शहीद हुए भारतीय सैनिकों की आत्मा की शांति व उन्हें श्रद्घांजलि देने के लिए किया गया। पुरुषोत्तम उपाध्याय ने कहा कि चीन ने भारतीय सैनिकों पर धोखे से हमला कर कायरता का परिचय दिया है। हालांकि भारतीय सेना अपने कदम पीछे नहीं हटाएगी और चीन की सेना को जल्द ही मुंह तोड़ जवाब देगी। इस मौके पर प्रदुमन जैन, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, सचिन उपाध्याय, लव कुमार, तुषार उपाध्याय, हर्ष कुमार, बिट्टू चौधरी, हिमांशु जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें