फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सामाजिक विज्ञान शिक्षण पर शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया

विज्ञापन
डायट में तीन दिवसीय प्रशिक्षण देते हुए। (स्त्रोत डायट) मवाना।
विज्ञापन
तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का डायट में समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। सामाजिक विज्ञान शिक्षण पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मवाना खुर्द में हुआ। डायट प्राचार्य मनोज कुमार आर्य, वरिष्ठ प्रवक्ता सलमान मेहराज एवं प्रवक्ता सिद्धार्थ ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सामाजिक विज्ञान शिक्षण को अधिक प्रभावी, रोचक एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और एनसीएफ-एसई 2023 के अनुरूप बनाने के उद्देश्य से तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। मॉड्यूल परिचय के उपरांत सामाजिक विज्ञान शिक्षण विषय पर पिंकी शर्मा ने विचार प्रस्तुत किए। डाॅ. टीना भड़ाना ने भारतीय ज्ञान परंपरा एवं सामाजिक विज्ञान पर परिचयात्मक सत्र लिया। दीपा शर्मा ने सामाजिक विज्ञान शिक्षण के लिए नवाचारी शिक्षण विधियों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूगोल शिक्षण एवं अंत: क्रियात्मक समूह कार्य मधु नेगी ने कराया। अर्थशास्त्र शिक्षण पर डॉ. गीता रानी, नागरिक शास्त्र शिक्षण पर दीपा शर्मा एवं पिंकी शर्मा और इतिहास शिक्षण पर डाॅ. टीना भडाना ने सक्रिय शिक्षण-अधिगम परिवेश के महत्व को रेखांकित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें